👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भगवान श्री जगन्नात रथ यात्रा महोत्सव के दौरान बुधवार की भोर मे हापुड़ में निकाली गई प्रभात फेरी में सैकड़ों भक्तजनों ने शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
हापुड़ के आर्य नगर में स्थित श्री राधाबल्लभ मंदिर पर बुधवार की भोर में एकत्र हुए और फिर संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुजन श्रीराधा-कृष्ण की स्तुति करते हुए संकीर्तन से साथ नाचते-गाते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी आर्य नगर, राधापुरी, विवेक विहार से गुजरी और ज्ञानलोक में एक श्रद्धालु के आवास पर विश्राम किया। विश्राम स्थल पर श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया और भजनों के माध्यम से भक्तों को ब्रज के कोने-कोने में ले गए।
























