गंगा किनारे नाव के खड़े रहने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा किनारे नाव संचालकों ने जमकर अतिक्रमण किया हुआ है और नाविक मनमाने ढंग से नावों को बेखौफ होकर गंगा नदी के किनारे खड़ा कर लेते हैं जिससे गंगा में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालु गोता लगाने के दौरान चोटिल हो जाते हैं। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे नाविक अतिक्रमण कर रहे हैं। प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। नगर पालिका की ईओ मुक्ता सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले नाविकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि बाहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए जगह नहीं मिलती पाती। क्योंकि गंगा में करीब चार सौ नावों का संचालन होता है। नाव संचालकों ने गंगा तट के किनारे जमकर अतिक्रमण जमाया हुआ है जिसकी वजह से अमावस्या और पूर्णिमा पर भी श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। स्नानार्थियों ने बताया कि गंगा किनारे पर नाव खड़े होने की वजह से स्नान के दौरान नाव टकराने के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं और गंगा की आरती करने में भी परेशानी होती है। नाव खड़े होने का एक नया स्टैंड बनाया जाए। जिससे स्नान करने आए श्रद्धालुओं को कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित


























