हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा के कर्मचारी लापरवाही और ढिलमुल रवैय्ये के साथ कार्य कर रहे हैं। इस लापरवाही को देखते हुए तहसील डिप्टी कलेक्टर ने रेन बसेरे का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई और नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रेन बसेरे के बाहर पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही शौचालय में भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों का राहत दिलाने के लिए रेन बसेरे नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा बनाए गए हैं जिसका बुधवार की रात एसडीएम संतोष कुमार उपाध्याय और कार्यवाहक तहसीलदार व डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे तक आने के लिए समुचित प्रकाश की व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा की पथ प्रकाश की भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए जिससे जरूरतमंद आसानी से रैन बसेरे तक पहुंच सके।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202























