हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। हापुड़ की प्रीत विहार स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से भाजपा जनपद हापुड़ में चौका लगाकर तीनों नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद और नगर पंचायत चेयरमैन पद की सीट पर काबिज होगी जिससे क्षेत्र का विकास होगा। इसी के साथ उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा भारी सीटें जीतकर परचम लहराएगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर दोष मंढ़ते हैं और विज्ञापन में खूब पैसा खर्च करते हैं।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद हापुड़ के प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री पुनीत आदि उपस्थित रहे।






















