
अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान जनरेटर किराए पर लेने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता पर हमला कर दिया जिससे अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी है। अधिवक्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गांव मतनावली निवासी अरुण राणा धौलाना तहसील में विधि व्यवसाय करते हैं जिन पर दुकानदार ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मामले की जानकारी अधिवक्ताओं को लगी तो उनमें गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ता से मारपीट के मामले में वकीलों में रोष है। धौलाना में एसडीएम से मिलकर अधिवक्ताओं ने मामले में उचित कार्रवाई कर जांच की मांग की है और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम ने तत्काल मुकदमा दर्ज करा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926





























