बहादुरगढ़: महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी










बहादुरगढ़: महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित एक गांव में महिला का शव खेतों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

मामला शुक्रवार का है जब बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में स्थित खेतों में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गालंद के जंगल में अज्ञात महिला का नग्न अवस्था में शव मिला। शव से तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद ग्रामीणों को संदेह हुआ तो वह मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास रही होगी और यह शव 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जो मामले की छानबीन में जुट गई है।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!