फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित गांव बछलौता के रहने वाले किरनपाल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी देते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि गांव बछलौता निवासी किरनपाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की रात किरनपाल सोया हुआ था। देर रात करीब 12 बजे उसके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। अज्ञात व्यक्ति ने किरनपाल का नाम लेते हुए धमकी देने लगा और फिर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पीड़ित के मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित


























