हापुड़: मारपीट के मामले में लाइब्रेरी संचालक व छात्र हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला आर्यनगर के बाहर एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लाइब्रेरी के संचालक व छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लाइब्रेरी के संचालक व छात्रों में मारपिटाई शुरू हो गई। मारपिटाई के दौरान एक छात्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइब्रेरी के संचालक और एक छात्र को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
आपको बता दें कि लाइब्रेरी संचालक का कहना है कि छात्र शराब पीकर आया था जिसके बाद लाइब्रेरी संचालक ने छात्र को लाइब्रेरी में आने से मना किया तो छात्र ने लाइब्रेरी संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित


























