खनन मिट्टी से हो रहा है अवैध भराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्पोर्टस क्लब के निकट एक लम्बे-चौड़े खुले मैदान में मिट्टी का जबरदस्त भराव चल रहा है। सूत्रों के अनुसार पूरी रात डम्पर मिट्टी लाकर मैदान मे डाल रहे है जिससे रात में लोगों का सोना भी हराम हो गया है और दिन में मिट्टी के कण लोगों को सांस लेने में कठिनाई पैदा कर रहे है।
यदि खुले मैदान पर दूर-दूर तक नजर दौड़ाई जाए तो ऐसा लगता है कि सैकड़ों डम्पर मिट्टी डाली जा चुकी है और यह क्रम जारी है। चोरी-छिपे हो रही खननबाजी से सूबे की सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। इस खनन बाजी में पुलिस व खनन कर्मचारियों की मिली भगत है।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























