नई शिक्षा नीति में महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को शामिल करने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के नैतिक शिक्षा व योग पाठ्य क्रम में महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को सम्मलित न करने पर आर्य समाज हापुड़ ने दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को विरोध व्यक्त किया।
आर्य समाज हापुड़ के आनंद प्रकाश आर्य, विजेंद्र कुमार गर्ग लोहे वाले, शिवानी अग्रवाल, बीना आर्य, अजय गोयल, मदन लाल, रेखा गोयल, निधि अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार आदि मंगलवार की सुबह उपजिलाधिकारी हापुड़ के कार्यालय पर पहुंचे औऱ अपनी मांग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। आर्य समाज ने मांग की है कि महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को नई शिक्षा नीति की पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह को दिया।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT
























