👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर में तालाब पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने अया है जिसकी शिकायत भी की गई है। गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि गढ़ तहसील क्षेत्र के थाना बहादुरगढ़ के गांव जखैड़ा रहमतपुर में तालाब पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। तालाब को अवैध कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है जिसकी वजह से इलाके में जलभराव रहता है। जितेंद्र ने मामले में शिकायत लिखकर तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
पिछले कई वर्षों से दबंगों ने तालाब पर कब्जा जमाया हुआ है जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जितेंद्र की मांग है कि तालाब को कब्जा मुक्त कराया जाए।


























