👁 0 views Views
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को हापुड़ आ रहे हैं। ऐसे में दो अप्रैल संघर्ष समिति एवं समस्त दलित समाज हापुड़ ने मुख्यमंत्री के सामने कुछ मांगे रखी हैं। समिति के अध्यक्ष विकास दयाल ने रविवार को कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों से दो अप्रैल 2018 भारत बंद एससी एसटी एक्ट आंदोलन को लेकर दर्ज हुए सभी मुकदमों को वापस लिया जाए। जिला अस्पताल हापुड़ का नाम बदलकर डॉक्टर बी आर अंबेडकर अस्पताल रखा जाए। पत्रकारों के लिए हापुड़ प्रेस क्लब की स्थापना और निर्माण जल्द कराया जाए। इसी के साथ इन्होंने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन और जीवन दर्शन का निर्माण कराने की मांग की है।





















