
गौरव के हत्यारों को फांसी की मांग
हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ के बहुचर्चित गौरव हत्याकांड की राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हत्या के आरोपियों को कड़ा दंड देने तथा उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। संस्था ने कहा है कि यदि पुलिस गौरव त्यागी को सुरक्षा मुहैया कर देती तो वह बच सकता था।
संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, मुकेश प्रजापति आदि गुरुवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और दिवंग्त गौरव त्यागी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्था के पदाधिकारी ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन सीओ अनीता चौहान व एसडीएम सदर को दिया।
संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि थाना बाबूगढ़ के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर के किसान फतेह सिंह का इकलौता बेटा गौरव त्यागी मंगलवार को हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में गवाही देने जा रहा था की थाना देहात के अंतर्गत गांव धनोरा रोड पर कार सवार गांव मोहम्मदपुर आजमपुर के पांच लोगों ने हथोड़े से कूट-कूट कर नृशंस हत्या कर दी। संस्था ने मृतक के परिवार को एक करोड रुपए की आर्थिक मदद तथा आरोपियों का फुल एनकाउंटर करने और उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















