हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी गन्ना भुगतान के लिए जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी से मिले। सिंभावली शुगर मिल पर 275 करोड़ रुपए व बृजनाथपुर शुगर मिल पर 115 करोड रुपए बकाया है, जिसके कारण किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए वह अपने घर के खर्च चलाने के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अतः जल्द से जल्द किसानों को सारा भुगतान कराया जाए व उक्त दोनों गन्ना मिले कर्मचारी व अधिकारी बाहर से नियुक्त करते हैं, जो सरासर गलत है, इन मिलों में क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए । साथ में:- राजेंद्र गुर्जर,राधेलाल त्यागी, कटार सिंह, अनिल हूण, मोनू त्यागी, रवि भाटी, राजवीर भाटी, मनोज तोमर आदि इस दौरान उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























