
पीरनगर सूदना में ही राजकीय विद्यालय की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव पीरनगर सूदना में प्रस्तावित राजकीय विद्यालय को अन्य गांव में स्थानांतरित करने के विरोध में ग्रामीण मैदान में उतर आए है औऱ उऩ्होंने विद्यालय के स्थानांतरण का विरोध करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडे को एक ज्ञापन दिया है।
गढ़ विधान सभा क्षेत्र से रविंद्र चौधरी, ग्राम पंचायत पीरनगर के प्रधान संदीप कुमार पिंटू, दत्तियाना की प्रधान पूनम त्यागी, वीर सिंह पुर के प्रधान कंवरपाल, गांव माधापुर मौज्जमपुर प्रधान सुनीता त्यागी, आदि ने जिलाधिकारी को एक-एक पत्र सौंप कर गांव पीरनगर सदना में ही राजकीय विद्यालय की स्थापना की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























