
ई-पंजीकरण को काला कानून बता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का लिया फैसला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ ने गुरुवार को प्रदर्शन किया जिन्होंने ई-पंजीकरण फ्रंट कार्यालय खुलने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा और ई-पंजीकरण संबंधित काला कानून वापस नहीं लिया जाएगा। वह अपने कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे। आपको बता दें कि पंजीकरण फ्रंट कार्यालय के खिलाफ लगातार प्रदर्शन चल रहा है। पिछले कई दिनों से हड़ताल जारी है। गुरुवार को स्टाम्प विक्रेता, अधिवक्ता, बैनामा लेखक आदि ने सख्त लहजे में कहा कि जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी और सरकार के इस कदम को सभी ने काला कानून करार दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























