हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के चौधरी मोहल्ला निवासी तथा साहिबाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य अधिकारी की डेंगू से मौत हो गई है जिससे परिवार में कोहराम मचा है। 32 वर्षीय डॉक्टर आदित्य सिसोदिया बुखार की चपेट में आए थे। परिजनों का दावा है कि आदित्य में डेंगू की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन आदित्य ने दम तोड़ दिया। आदित्य परिवार में इकलौता पुत्र था जिसकी मौत होने से घर में शोक की लहर है।
आपको बता दें कि जनपद के धौलाना क्षेत्र निवासी आदित्य की पत्नी डॉक्टर अपर्णा सिंह भी चिकित्सा अधिकारी हैं। विधायक धर्मेश तोमर, जिला अध्यक्ष भाजपा नरेश तोमर, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया आदि ने शोक व्यक्त किया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















