हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देख लोगों के होश हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका ज़ाहिर की है।
25 वर्षीय याशी शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी गांव रघुनाथपुर पिलखुवा का कटा हुआ शव सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि याशी की हत्या की गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























