👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दिल्ली रेलवे फाटक पर गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है। जब दिल्ली रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर लोगों ने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तथा संबंधित विभाग मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























