खेतों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव लोधीपुर में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या कर शव खेत में फेके जाने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब गांव लोधीपुर के खेत में 40 वर्षीय चरण पुत्र जयवीर का शव मिला। शव को देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है।
जानकारी के अनुसार लोधीपुर गांव के पास और नई आबादी के बीच स्थित ओयो होटल के पीछे चुकंदर के खेत हैं जहां किसान का शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक चरण बटाई पर खेती करता था। खेतों में जिस स्थान पर मृतक का शव मिला उससे 100 मीटर की दूरी पर उसकी चप्पल मिली है। वहीं मृतक का घुटने से नीचे का हिस्सा भी अलग पड़ा हुआ था। मृतक चार बच्चों का पिता था जिसकी पत्नी पिंकी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर
























