👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : साइबर ठग लगातार ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अब इन साइबर ठगों ने जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के मठमलियान निवासी सीमा मित्तल पत्नी पंकज मित्तल से मिलती जुलती व्हाट्सएप आईडी बना ली और उस नंबर पर सीमा की फोटो लगाकर उनके परिचितों को मैसेज भेज कर पैसों के रूप में मदद की मांग की। ऐसे में परिचितों ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। सीमा को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने साइबर सेल के मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि अभी तक 90 हजार की ठगी की जा चुकी है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

























