हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला देवलोक कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर साइबर ठगों ने दस लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित के मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि मामला साइबर ठग से जुड़ा हुआ है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके मोबाइल फोन पर 21 मई को एक मैसेज आया था पीड़ित ने उस मैसेज को नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद 22 मई को पीड़ित के मोबाइल पर फिर से एक और मैसेज आया जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला और उसने बताया कि उसके मोबाइल पर न तो किसी व्यक्ति का मैसेज आया और न ही पीड़ित ने कोई ओटीपी किसी के साथ साझा किया। इसके बावजूद भी साइबर ठगों ने पीड़ित का मोबाइल फोन हैक कर 21 मई और 22 मई को अलग-अलग समय पर साइबर ठगों ने दस लाख रुपए निकाल लिए। जिसके बाद पीड़ित ठगी के मामले की शिकायत देने थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने मामले में साइबर ठगों के खिलाफ एक माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और साइबर ठग के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























