
👁 41 views Views
उन्नति एग्जीबिशन में ग्राहकों ने जमकर उठाया डिस्काउंट व ऑफर्स का लाभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित सेठ तुलाराम की धर्मशाला में आयोजित हुई उन्नति एग्जीबिशन में शॉपिंग लवर्स ने जमकर खरीदारी की और डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाया। यहां पर सभी ने बेस्ट प्राइस पर लेटेस्ट और ट्रेंडी कलेक्शन खरीदा। एग्जिबिशन की संचालिका संजल शर्मा ने बताया कि वह जल्द ही एक और एग्जिबिशन लेकर आएंगी। इस तरह के आयोजनों से ग्राहकों और दुकानदारों को एक मंच मिलता है जहां एक ही छत के नीचे सब कुछ आसानी से उपलब्ध होता है।
13 और 14 मार्च को आयोजित हुई इस एग्जीबिशन में खूब शोपिंग हुई और खरीदारों ने जमकर शॉपिंग की। यहां पर बैग्स, पर्स, बेडशीट, ज्वेलरी, कपड़े, होम डेकोर से जुड़ा सामान लोगों ने खूब खरीदा।





























