👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बिन मौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बारिश से धान की फसल, तिल की फसल, दलहन की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सरसों, मूंजी की फसल भी बर्बाद हो चुकी हैं जिससे किसान को आर्थिक चोट पहुंची है। किसान ने विभाग से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
बेमौसम हुई बारिश से अन्नदाता बेहद परेशान हैं जो सरकार से बड़ी उम्मीद लगाए हुए बैठे हैं। किसानों का कहना है कि बिन मौसम बारिश से सरसों की फसल आदि खराब हो चुकी है और खेतों में जलभराव है। किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसने मदद की गुहार लगाई है।
























