हापुड़ में पकड़ा गया क्रिकेट के सट्टे का ठिकाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने आईपीएल पर लोगों को सट्टा खिलाने वाले ठिकाने का भंडाफोड़ कर चार क्रिकेट सटोरियों को धर दबोचा। क्रिकेट के सट्टे से पुलिस ने 8780 रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, 1 आईपेड, चार एटीएम कार्ड, 1 कलैक्टलेटर, 2 नोटबुक, व दो पेन, 2 लग्जरी गाड़ियां आदि सामान बरामद किया है। आईपीएल क्रिकेट सट्टे का यह ठिकाना हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण प्रीत विहार योजना चार मंजिला ईडब्लयू एस आवास सिटी पार्क के सामने बने ए फ्लैट में चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि एक सटीक सूचना पर शनिवार की मध्य रात्रि को क्रिकेट के सट्टे के ठिकाने पर पुलिस ने रेड की और मौके पर क्रिकेट के सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए चार लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए क्रिकेट सटोरियों में सादकपुरा हापुड़ का सतीश उर्फ सत्ते, गांधी गंज हापुड़ का पुनीत अग्रवाल, गोल मार्किट हापुड़ का पवन गोयल, तथा नई शिवपुरी हापुड़ का अभिनव अग्रवाल है। क्रिकेट सटोरियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन, लैपटाप, नोटबुक आदि में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने की रिकार्डिंग उपलब्ध है और एक ऐप के माध्यम से लोगों को क्रिकेट का सट्टा खिलाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए सटोरियों ने पुलिस के बताया कि फ्लैट की बाहर खड़ी दोनों गाड़िया जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है। उन गाडियों को वे सट्टे से लिए आने-जाने में प्रयोग करते है। सतीश ने बताया कि बरामद स्विफ्ट गाड़ी उसके भाई मनोज के नाम पर है, जबकि पुनीत का कहना है कि दूसरी सेल्टोस गाड़ी उसके चाचा राजकुमार के नाम पर है। क्रिकेट सटोरियों से बरामद मोबाइल फोन, लैपटाल, तथा नोटबुक आदि से हापुड़ में बड़े पैमाने पर चल रहे क्रिकेट सटोरियों से हुई वार्तालाप व कारोबार का जिक्र है। अन्य क्रिकेट सटोरियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। बता दें कि हापुड़ के कुख्यात क्रिकेट सटोरियों के पास अथाह सम्पत्ति का साम्राज्य है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
























