👁 0 views Views
तीन निकायों में आप को नहीं मिले प्रत्याशी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को जनपद हापुड़ की चारों निकायों में अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतारने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिले।
जनपद हापुड़ मे चार निकाय नगर पालिका परिषद हापुड़, नगर पालिका परिषद पिलखुवा, नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर तथा नगर पंचायत बाबूगढ़ है जिसके अध्यक्ष व सदस्यो हेतु 11 मई को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने पिलखुवा चेयरमैन पद पर प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, शेष अन्य तीनों निकायों में आप पार्टी प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं जुटा सकी या यूं कहे की आप को प्रत्याशी ही नहीं मिले।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622























