👁 0 views Views
रेस्क्य़ू आपरेशन चलाकर गौवंश की जान बचाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड–26 के अन्तर्गत संजय विहार कालोनी में खुले नाले मौत को दावत दे रहे है और लोगों के लिए जी का जंजाल बने हैं। इन खुले नालों में आए दिन मवेशी व बालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
बात बुधवार की सुबह की है जब एक गौवंश खुले नाले में गिर गय़ा। गौवंश की दहाड़ सुनकर बड़ी संख्य़ा में नौजवान मौके पर एकत्र हो गए और गौंवंश को नाले से बाहर निकालने के लिए किए जाने वाले उपाय़ों पर विचार करने लगे। कोई नौजवान सीढ़ी लाय़ा, तो कोई बांस–बल्ली और कोई रस्सी लाय़ा। नौजवानों ने एक जुटता दिखाते हुए गौवंश को बाहर निकालने का प्रय़ास किय़ा और रेस्क्य़ू आपरेशन चलाकर नाले से गौवंश को बाहर निकाला ।
























