हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। गाय खुले में पड़े कूड़े को अपना निवाला बना रहा थी कि इसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गई जिससे गाय की मौत हो गई। करंट लगने से गाय ने तड़प-तड़पकर दम तोड दिया।
मामला जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आर्य समाज मंदिर के पास वाले चौराहा का है जहां गौवंश अक्सर खुले कूड़े के ढ़ेर में खाने की तलाश करता है। ये बेजुबान जानवर भूख लगने पर कचरा के ढेर में खाना तलाशता है। कचरे के ढेर के पास बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। सोमवार की सुबह गाय खाने की तलाश में ढेर के पास पहुंची तो वो करंट की चपेट में आ गई। गाय ने तड़प-तड़प कर दम तोड दिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर गौवंश के शव को हटाया।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033























