
अहाते की छत गिरने से गाय-बछड़े की मौत, दम्पति घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर में शनिवार के दोपहर अहाते की छत गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। वहीं एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। स्वजन ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बहादुरगढ़ के गांव करीमपुर में गुड्डू अपनी पत्नी प्रीति और अन्य स्वजन के साथ रहते हैं। पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के बाद शनिवार को गुड्डू अपनी पत्नी प्रीति के साथ अहाते की छत पर खड़े थे। इसी बीच अचानक छत पर भर भराकर गिर गई। दंपति छत के मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ छत गिरता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए और किसी तरह मलबे को हटाकर दंपति को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं मलबे में दबने से गाय और बछड़े की मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























