हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के शुक्रवार को हापुड़ पहुंचने पर उद्यमियों ने स्वागत किया। हापुड़ की रेलवे रोड के एक होटल में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने हापुड़ के उद्यमियों से अनेक समस्याओं पर वार्ता की।
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उद्यमी का जीडीपी में अहम योगदान है। उद्यमी समाज में एक समाजसेवी के रुप में अहम भूमिका अदा करता है। व्यापारियों को हमेशा एक जुटता का परिचय देना चाहिए। व्यापारी का पैसा देश की प्रगति में लगा है।
आईआईए अध्यक्ष ने कहा कि हापुड़ को पहले एक मंडी के रुप में जाना जाता था लेकिन आज हापुड़ एक मैन्युफैक्चरिंग हब है। हापुड़ के उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उन्होंने कहा कि फैक्ट्ररी बंद करने से व्यापारी का नहीं बल्कि देश का नुकसान है।
इस दौरान आईआईए हापुड़ के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, सचिव शांतनु सिंघल, उद्यमी सोनू चुग, अशोक छारिया, अभिषेक गोयल, प्रमोद जिंदल, अतुल गुप्ता, विजय शंकर शर्मा आदि उद्यमी उपस्थित थे।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010
























