हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पांच दिन पहले पाया गया कोरोना पॉजिटिव मरीज जो गायब था उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खोज निकाला है।
हुआ यह था कि हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक युवक कोरोना की जांच कराने पांच दिन पहले पहुंचा था। नवीकरीम का निवासी हर्षित पुत्र दिनेश कुमार की कोरोना रिपोर्ट प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज हेतु हर्षित को लेने पहुंची तो नाम-पता फर्जी निकला और मोबाइल भी बंद मिला। कोरोना संक्रमित मरीज का सुराग नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा था। अथक प्रयासों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर्षित को खोज निकाला। हर्षित राजकीय महिला चिकित्सालय के सामने पीली कोठी हापुड़ का निवासी है।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:-

























