हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रुपए देकर हरियाणा से दो युवतियों को बुलाया जिसके बाद युवतियों और युवकों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। हरियाणा की युवती ने पुलिस को फर्जी दुष्कर्म की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे और युवती को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू की साथ ही पुलिस ने कुछ युवकों को भी हिरासत में ले लिया था। थाने पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल पिलखुवा के एक मोहल्ले में पांच युवकों ने हरियाणा की दो युवतियों को बुलाया रुपए को देकर बुलाया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जिसके बाद युवती ने झूठे केस में फंसाने की बात कही और पुलिस को दुष्कर्म की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलने पर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया जो मौके पर पहुंचे और जांच की जिसमें तस्वीर स्पष्ट हो पाई। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला हनीट्रैप से भी जुड़ा हो सकता है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























