हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी के भराव का काम पिछले तीन दिनों से रुका हुआ है। किसानों का कहना है कि ठेकेदार ने उनका भुगतान नहीं किया है जिसके चलते उन्होंने मिट्टी उठवाने से मना कर दिया। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर मिट्टी का भराव नहीं हो पा रहा जिसके चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
गांव पसवाड़ा के किसानों का कहना है कि ठेकेदार पर उनका 25 से 30 लाख रुपए बकाया है जिसका भुगतान न होने के चलते उन्होंने अपने खेतों से मिट्टी उठाकर ले जाने से मना कर दिया है। साथ ही ठेकेदार मिट्टी उठाने के बाद उसे समतल नहीं करा रहा। भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने साफ कर दिया है कि उनके खेतों से मिट्टी नहीं उठेगी। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही भुगतान कराया जाएगा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















