
यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का हापुड़ के कांग्रेसियों ने किया स्वागत
हापुड़,सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में हापुड के कांग्रेसजन दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पहुंचे। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और शुभकामनाए दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि राजेंद्र पाल गौतम को नई जिम्मेदारी मिलने से उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जनों में काफी उत्साह हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने इस फैसले से उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नई जान फूंकने का काम किया हैं।
बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, SC ST प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अफजाल आढ़ती, विनोद जाटव, मोहम्मद नफीस, सुधीर शर्मा, मनोज कौशिक, अमित अग्रवाल, जस्सा सिंह, महबूब अली आदि मौजूद रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























