देश विभाजन के लिए कांग्रेस नेता दोषी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसएससवी इंटर कालेज में बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। समारोह में विभाजन का कष्ट झेलने वाले परिवारों को सम्मानित किया। भाजपा नेताओं ने भारत विभाजन के लिए तत्कालीन कांग्रेस नेताओं को दोषी ठहराया और कहा कि देश का विभाजन एक ऐसा दर्द है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
समारोह में प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर आदि ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने निजी स्वार्थ हेतु, सत्ता हथियाने के लिए भारत का विभाजन कराया, यह एक कृत्य था जिसे देशवासी कभी भूला नहीं सकते।
इस अवसर पर विभाजन विभीषिका की घटनाओं व खबरों की एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई। विभाजन की घटनाओं के चित्र देखकर वर्तमान पीढ़ी आश्चर्य में डूब गई।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























