
हापुड़ में कांग्रेस नेत्री हाऊस अरेस्ट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी को हाऊस अरेस्ट कर मेरठ जाने से रोक दिया।उन्होने कहा कि मेरठ जनपद के ग्राम थरोटा में दलित बेटी की निर्मम हत्या अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है।
पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से मैं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने वाली थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया।यह लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। प्रदेश सरकार की तथाकथित जीरो टॉलरेंस नीति पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है। यदि न्याय की मांग करने वालों को ही रोका जाएगा, तो पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिलेगा?
मैं पीड़िता के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी हूँ। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हर संवैधानिक, लोकतांत्रिक एवं कानूनी लड़ाई पूरी दृढ़ता के साथ लड़ती रहेगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























