
अग्रवाल महिला मंच द्वारा आयोजित बहुआयामी प्रतिभा संवर्धन ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महिला मंच के तत्वावधान में आयोजित बहुआयामी प्रतिभा संवर्धन ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन गुंजन ब्यूटी पार्लर देवलोक कॉलोनी में उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ। शिविर के दौरान बच्चों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग, मेहंदी, ढोलक वादन, नृत्य सहित विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही प्रतिभागी बच्चों ने अपनी सीखी हुई कलाओं का सुंदर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया।
शिविर में अग्रवाल महिला मंच की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंच की संरक्षिका पूनम अग्रवाल अध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे बच्चों को नई-नई कलाएं सीखने, अपनी रुचियों को विकसित करने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष ललित छावनी वाले मंत्री सुधीर गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के सफल संचालन एवं आयोजन में महिला मंच की सदस्य डॉ. पुष्पा गर्ग, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल, सचिव स्वाति गोयल उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता प्रचार मंत्री ममता अग्रवाल मीडिया प्रभारी चारु अग्रवाल नीरू मित्तल गीता गुप्ता प्रियंका अग्रवाल शिविर संयोजक बीना गुंजन सृष्टि आदित्यजी आशी गुप्ता रेनू गर्ग सहित समस्त सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सम्मान देकर प्रेरित किया गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























