पिछला वर्ग के बेरोजगार को कम्प्यूटर प्रशिक्षण










पिछला वर्ग के बेरोजगार को कम्प्यूटर प्रशिक्षण
हापुड, सूवि(ehpurnews.com):उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 शासनादेश संख्या 06/2018/190/64-2-2018-1(68)/2006 दिनांक 27 फरवरी, 2018 द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजागार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आनलाईन संचालित की जा रही है।वर्ष 2025-26 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़ो वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु सम्बन्धित जनपदों में आवेदन किया जा सकता है। आनलाईन आवेदन किये जाने हेतु संशोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है। जिसके अनुसार दिनांक 02 जून, 2025 तक जनपद की संस्थाऐं अपना आवेदन कर सकेगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से सम्बन्धित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, 10 वॉ तल, इन्दिरा भवन, अशोक मार्ग, लखनऊ-226001 के कार्यालय एवं कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कमरा नम्बर 14 विकास भवन दिल्ली रोड, हापुड़ में दिनांक 02 जून, 2025 की सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड़ हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867








  • Related Posts

    सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

    🔊 Listen to this सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यासहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज पर लोक…

    Read more

    ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को दी योजनाओं की जानकारी

    🔊 Listen to this ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को दी योजनाओं की जानकारी हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर में ग्राम प्रधान और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!