
ब्रजघाट में खड़ी अर्टिगा कार में डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, चालक हिरासत में
हापुड़, सीमन/ मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की तीर्थनगरी ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर विद्या मंदिर स्कूल के सामने एक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी अर्टिगा कार में तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार बलवापुर निवासी मुकेश राणा की बताई जा रही है। कार स्कूल के सामने खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त अर्टिगा कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926





















