
हापुड कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने हापुड़ के नवनियुक्त कप्तान मधुबन कुमार सिंह से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट क़ी और हापुड़ में पुलिस अधीक्षक क़ी ज़िम्मेदारी मिलने पर उन्हें पुष्पगुच्छ, महाराणा प्रताप जी की तस्वीर स्मृति सिंह के रूप में देकर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि आपके नेतृत्व में जनपद हापुड़ के लोगों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। साथ ही जनपद हापुड़ में हो रहे अपराधों पर अंकुश भी लगेगा। इस दौरान जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती और महबूब अली भी साथ में मौजूद रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















