
पिछड़ा वर्ग के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 हेतु पूर्व निर्गत समय सारिणी में अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ कराये जाने तक की समय-सारिणी निर्गत की गयी है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में उक्त योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से इण्टरमीडिएट (कक्षा-12) उत्तीर्ण अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु वर्तमान में अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसकी अन्तिम तिथि 10-07-2026 है। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन पत्र की हार्डकापी मय संलग्नकों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा नम्बर 14, विकास भवन दिल्ली रोड़ हापुड़ में दिनांक 10.07.2026 के सायं 05:00 बजे तक जमा किया जाना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु अर्हता निम्न प्रकार है:-1. इस प्रशिक्षण के अन्र्तगत प्रदेश के पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार शिक्षित युवक/युवतियों को सी०सी०सी० का कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय रूपये 1,00,000 (रूपये एक लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए। (तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न करें।)2. कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षित अर्हता आवश्यक है।3. प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।4. प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी संस्था सें छात्रवृत्ति न ले रहा हो।5. ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि क्रमशः 01 वर्ष तथा 03 माह की होगी।6. युवक/युवतियों को पिछड़ी जाति का होना अनिवार्य है (तहसील द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करें।)
यह जानकारी कृष्ण मोहन सिंह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,हापुड ने दी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























