हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित हरोड़ा मोड पर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसा और एक स्कूली वाहन के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जबकि पांच वाहनों के चालान काटे। वाहन सवारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं सीओ के नेतृत्व में एंटी रोमियो अभियान भी चलाया गया और मनचलों पर शिकंजा कसा। बता दें कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की।
मंगलवार को क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर पहुंची जहां नो पार्किंग में खड़े वाहनों को देखकर वह भड़क गई और उनके खिलाफ शिकंजा कसा। इसी बीच मौके से गुजर रही एक स्कूली बस को चेकिंग के लिए रोका जहां कमियां मिलने पर स्कूली बस को सीज कर दिया। इसी के साथ चेकिंग अभियान के दौरान पांच वाहनों के चालान काटे। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
























