👁 0 views Views
दीवान इंटर कालेज में स्वेटर बांटे गए
हापुड सीमन (ehapurnews.com): दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ में मंगलवार को बच्चों के लिए स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह स्वेटर वितरण विद्यालय की निर्धन छात्र निधि के द्वारा एवं सवेरा ऑयल मिल के सौजन्य से आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार, डॉ ऋषिपाल सिंह,सवेरा ग्रुप के चेयरमैन रतनलाल राही एवं विजय सिंह के द्वारा छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए। छात्र स्वेटर पाकर खुश नजर आए। विद्यालय के प्रचार्या डा मनोज कुमार ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका साथियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























