सीएम ने विधायक हापुड़ से पूछा लोकसभा चुनाव में वोट कम क्यों मिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मेरठ-हापुड़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व किठौर तथा हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली पराजय पर चिंता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों और विधायक विजय पाल आढ़ती से पूछा की आपके क्षेत्र में भाजपा को वोट कम क्यों मिला।
मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मेरठ मंडल के विधायकों व सांसदों के साथ लखनऊ में समीक्षा कर रहे थे विधायक ने चुनाव परिणाम पर अपना पक्ष रखा और वोट सपा को स्थानांतरण के कारण भी बताए। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि विधायक जनता के बीच रह कर उनकी समस्याओं को हल करें, वरना आगे चलकर परेशानी होगी। जन प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी की साक्ष्य के साथ प्रमाण दीजिए, निश्चित रुप से कार्रवाई होगी।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























