श्री गुरू नानक स्कूल में चला स्वच्छता अभियान












श्री गुरू नानक स्कूल में चला स्वच्छता अभियान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी हापुड के तत्वावधान में हापुड के श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चों के मध्य कला लेखन प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डा अनिल बाजपेई ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता हैं । बच्चे देश का भविष्य हैं। देश की बागडोर इनको ही संभालनी है।भविष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं का सामना करने के लिए यदि ये बच्चे मानसिक रूप से तैयार रहेंगे तो ये बच्चे देश को अपना सर्वश्रेष्ठ सहयोग दे पाएंगे।
प्रतियोगिता के विजेता को वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी ,पंकज राणा धीरज शर्मा और डा अनिल बाजपेई ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी ने बताया गया कि शहर के अन्य कुछ और विद्यालयों के बच्चों के मध्य संयुक्त प्रतियोगिता बहुत शीघ्र ही उपरोक्त कंपनी द्वारा आयोजित की जाएंगी जिसमें हापुड़ जनपद के प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या गगनदीप कौर ने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया । डॉक्टर अनिल वाजपेयी एवं पंकज राणा को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट मनीष साध, धीरज शर्मा, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, प्रीतम सिंह, श्रीमति सारिका एवं नीतू जगोत्रा के साथ- साथ विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!