छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महा विद्यालय हापुड़ में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा महाविद्यालय परिसर पार्क और प्रांगण में साफ सफाई की। स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय में पेड़ पौधों की निराई, गुड़ाई तथा सिंचाई की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर साधना तोमर ने स्वयं सेविकाओं को अपने आस-पास, घर, पास पड़ोस, महाविद्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ अभय शुक्ला कौशिक ने स्वयं सेविकाओं को हमें किस प्रकार से स्वच्छता अनेक बीमारियों तथा रोगों से बचाती है के विषय में बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मीनू कश्यप ने स्वच्छता किस प्रकार से ईश्वर का ही एक दूसरा रूप है तथा स्वच्छ वातावरण किस प्रकार से मनुष्य का जीवन बदल सकता है स्वयं सेविकाओं को समझाया। सभी स्वयं सेविकाओं ने अपने आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई रखने का प्रण लिया।
























