👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): पानी बर्बादी की तस्वीर एक आम बात हो गई है लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं है कि यह पानी की बर्बादी भविष्य में कितनी परेशानी बढ़ाएगी। हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित सरकारी अस्पताल में पानी की लाइन लीक होने से पानी की बर्बादी हो रही है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बता दें कि तस्वीर देख कर लग रहा है कि अभी तक लाखों लीटर पानी लापरवाही की भेंट चढ़ गया। यदि जल्द ही पुरानी पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया तो यह भविष्य में कई परेशानी खड़ी कर सकती है। सरकारी अस्पताल में ही इस लापरवाही से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।






















