
नगर में हीट वेव को लेकर अलर्ट, अध्यक्ष विभु बंसल के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था और छिड़काव शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुआ। भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने नगर क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। आम नागरिकों को राहत देने के लिए सड़कों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी की रिक्शा चलवाई जा रही हैं, ताकि राह चलते लोगों को प्यास लगने पर तुरंत पानी मिल सके।
इसके साथ ही नगर में सड़कों और पेड़ों पर नियमित जल छिड़काव के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिए गए हैं, जिससे तापमान में कमी लाई जा सके। अध्यक्ष ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पेयजल टैंकर तुरंत उपलब्ध रहें।
अध्यक्ष विभु बंसल ने विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक घर में ही रहने की सलाह दी है।
🔲 हीट वेव से बचने के उपाय
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
घर से बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें
धूप में निकलने से पहले छाता या गमछा साथ रखें
ORS या नींबू पानी का सेवन करें
🔲 हीट वेव में क्या करें
छांव या ठंडी जगह पर रहें
दिन में बार-बार पानी पिएं, प्यास न लगे तब भी
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे/कूलर का उपयोग करें
🔲 हीट वेव में क्या न करें
खाली पेट या बिना पानी पिए धूप में न निकलें
ज्यादा देर तक सीधे सूर्य के संपर्क में न रहें
ज्यादा भारी और तंग कपड़े न पहनें
शराब, चाय-कॉफी का अधिक सेवन न करें
🔲 हीट वेव और लू की पहचान कैसे करें
तेज बुखार या शरीर का अत्यधिक गर्म होना
चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना
सिर दर्द, उल्टी या मतली
त्वचा का सूखा और लाल हो जाना
बेहोशी या भ्रम की स्थिति
🔲 हीट वेव/लू का शिकार होने पर क्या करें
तुरंत व्यक्ति को ठंडी जगह पर ले जाएं
शरीर को ठंडा करने के लिए गीले कपड़े से पोंछें
ORS या नमक-चीनी का घोल पिलाएं
हालत गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
अध्यक्ष की नागरिकों से अपील
नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने नागरिकों से अपील की है कि वे गर्मी और हीट वेव को गंभीरता से लें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और अपने साथ-साथ परिवार व आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें। प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















