
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस-डे
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी डिपो रोड पर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। स्कूल में केक काटकर क्रिसमस मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर स्वाति वर्मा ने बताया कि हर्षालस के साथ स्कूल में क्रिसमस-डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सेंटा की वेशभूषा धारण कर एक दूसरे को बधाई दी और गिफ्ट बांटे। एलकेजी, यूकेजी आदि कक्षाओं के छात्रों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर स्कूल को विशेष रूप से सजाया गया। मेरी क्रिसमस की शुभकामनाओं के साथ स्कूल परिसर गूंज उठा। स्कूल में बच्चों ने डांस व अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या डॉक्टर स्वाति वर्मा का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के मन में समाज सेवा व दूसरों की भलाई के लिए मानसिकता जागती है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























