👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को हापुड़ में छात्राओं ने नगर मार्च निकाल कर लोगों को संदेश दिया कि वे पृथ्वी संरक्षण के लिए आगे आकर कार्य करें।
श्रीमति ब्रहमादेवी विद्यालय की छात्राएं एक रैली के रूप में शुक्रवार को हापुड़ की सड़कों पर उतरी। छात्राएं गले में हरा स्कार्प व सिर पर हरी टोपी पहनें थी और साथ ही हाथों में तख्तियां लिए थी।
तख्तियों पर लिखा था कि पृथ्वी संरक्षण के लिए जल बचाओ, पौधे लगाओ, प्लास्टिक व पौलिथीन का बहिष्कार करो, ऊर्जा की बचत करों। पृथ्वी को साफ-सुथरा रखो। पृथ्वी की सुरक्षा से ही मानव जीवन सुरक्षित है।
























